October 25, 2026

नशा मुक्त युवा से विकसित भारत: 100 सप्ताह के अभियान के तहत देश भर में राष्ट्रव्यापी संकल्प समारोह आयोजित

0
nasha-mukt-20-9-26-3210

विकसित भारत के लिए ‘नशा मुक्त युवा – 100 सप्ताह नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत आज देशभर में युवाओं को बड़े पैमाने पर एकजुट करने के प्रयास देखने को मिलेंगे। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने कहा कि देश भर में 1,067 स्थानों पर ‘राष्ट्रीय संकल्प समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है।

मंत्रालय ने बताया कि यह कार्यक्रम 471 जिला MY भारत कार्यालयों के साथ-साथ सहयोगी संगठनों के 596 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। यह समारोह नशा मुक्त शपथ, हस्ताक्षर अभियान, विषय आधारित नुक्कड़ नाटक, नारा लेखन और युवाओं के नेतृत्व में होने वाली चर्चाओं के माध्यम से इस अभियान का संदेश सीधे युवाओं तक पहुंचाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed