October 25, 2026

आर्कटिक ओपन: पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, भारतीय पुरुष खिलाड़ियों का सफर थमा

0
p-v-sandhu-6-1-26-5288

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने आर्कटिक ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। फिनलैंड के वांटा में जारी प्रतियोगिता में सिंधु ने दूसरे दौर में जापान की गुनजी को सीधे गेमों में हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।

छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने गुनजी को 21-15, 21-15 से शिकस्त दी। जुलाई में जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीत चुकीं सिंधु अब क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त और पूर्व विश्व चैंपियन थाईलैंड की रातचानोक इंतानोन का सामना करेंगी।

थारुन और तान्वी को सीधे गेमों में मिली हार

भारत के लिए पुरुष एकल में दिन निराशाजनक रहा। थारुन मन्नेपल्ली को दूसरे वरीय फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव ने 21-14, 21-19 से हराया। वहीं तान्वी शर्मा को रातचानोक इंतानोन के खिलाफ 18-21, 7-21 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत के अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत भी शुरुआती दौर में ही प्रतियोगिता से बाहर हो गए। उन्हें कनाडा के ब्रायन यांग ने 21-15, 15-21, 21-13 से हराया।

पुरुष युगल में कृष्णा प्रसाद- पृथ्वी की चुनौती

दिन के बाद के मुकाबले में भारत की पुरुष युगल जोड़ी कृष्ण प्रसाद गरगा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय कोर्ट पर उतरेगी। भारतीय जोड़ी का सामना इंग्लैंड के ओलिवर बटलर और सैमुअल जोन्स से होगा।

सिंधु की क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ भारतीय चुनौती महिला एकल में बरकरार है, जबकि पुरुष एकल में भारतीय खिलाड़ियों का अभियान समाप्त हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed